Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के पशुपालन संचालक डॉ. मेहिया और कुलपति डॉ. तिवारी वीसीआई में सदस्य मनोनीत

30 सितम्बर 2022, भोपाल। मध्य प्रदेश के पशुपालन संचालक डॉ. मेहिया और कुलपति डॉ. तिवारी वीसीआई में सदस्य मनोनीत – केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी संचालक डॉ. आर.के. मेहिया और नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ. सीता प्रसाद तिवारी को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।

अन्य सदस्य में प्रधान निदेशक पशुपालन सिक्किम शासन डॉ. भक्तिमान चैत्री, निदेशक पशुपालन गुजरात शासन डॉ. फाल्गुनी ठाकुर, निदेशक केन्द्रीय पशुपालन विभाग डॉ. राकेश सिंह और कुलपति महाराष्ट्र एनिमल एण्ड फिशरीज यूनिवर्सिटी नागपुर डॉ. राकेश सिंह शामिल हैं।

प्रदेश के लिए गौरव का विषय

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने दोनों सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के लिये यह गौरव का विषय है कि प्रदेश के दो लोगों को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पशुपालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में शीर्ष पर है। दोनों की नियुक्ति न केवल मध्यप्रदेश के लिये लाभदायक होगी बल्कि इनसे अनुभवों का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर भी मिलेगा। इंडियन वेटनरी ऐसोसिएशन नई दिल्ली और प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ ने भी डॉ. मेहिया और डॉ. तिवारी को शुभकामनाऍं दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन की उन्नत किस्मों के प्रदर्शन प्लाट का सीधा प्रसारण किया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें