Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: कृषि अधिकारियों ने किसानों के खेतों का किया भ्रमण, दिए उन्नत खेती के जरूरी टिप्स

29 सितम्बर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: कृषि अधिकारियों ने किसानों के खेतों का किया भ्रमण, दिए उन्नत खेती के जरूरी टिप्स – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिलेभर में किसानों के खेतों का भ्रमण कर किसानों को खेती के लिए उन्नत तकनीकों, फसल प्रबंधन, मृदा उर्वरता बढ़ाना, संसाधनों का समुचित प्रबंधन सहित उन्नत खेती के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। ताकि किसानों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो तथा उनकी उत्पादकता एवं आय में निरंतर वृद्धि हो सके।

 इसी क्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले के सभी विकास खंडों के विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों के खेतों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने किसानों को नरवाई नहीं जलाने एवं उसके समुचित प्रबंधन बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों द्वारा किसानों को कम से कम उर्वरक के उपयोग की सलाह दी गई तथा डीएपी एवं यूरिया के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि अधिकारियों द्वारा सोयाबीन फसल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए फसल कीट प्रबंधन तथा उचित जल निकासी व्यवस्था के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया तथा आगामी रबी फसलों विशेष रूप से गेहूं एवं चना की नवीन एवं उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें