Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा में कृषि विभाग की टीम का दौरा, नवाचार आधारित खेती को सराहा, किसानों को दिए सुझाव  

11 मई 2026, छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा में कृषि विभाग की टीम का दौरा, नवाचार आधारित खेती को सराहा, किसानों को दिए सुझाव – मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उपसंचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर.एल. राउत ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ आज जिले के विकासखंड परासिया के उमरेठ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम मानियाखापा में प्राकृतिक खेती एवं नवाचार आधारित कृषि गतिविधियों का निरीक्षण कर किसानों के प्रयासों की सराहना की।

दौरे में अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री प्रमोद सिंह उट्टी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एस.पी. डेहरिया, बी.टी.एम. श्री अमित बघेल, कृषि विस्तार अधिकारी श्री जी.एस. वाडिवा एवं सुश्री निकिता सिंह भी उपस्थित थीं।

अधिकारियों ने कृषक तेजराम डेहरिया के खेत में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लौकी एवं ककड़ी की फसल का अवलोकन किया। वहीं श्री गुरुदयाल माहोरे के खेत में करेला उत्पादन तथा श्री राजेश विश्वकर्मा के खेत में इंडो-इजराइल हाई डेंसिटी तकनीक से आम की खेती का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पशुपालन, मुर्गी पालन एवं सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियों को भी देखा गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपसंचालक कृषि सिंह एवं वैज्ञानिकों ने क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के बढ़ते रकबे की प्रशंसा करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों को अपनाकर आगे बढ़ने की सलाह दी। इस दौरान किसानों को ई-विकास प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब रासायनिक खाद के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है तथा सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दौरे के दौरान ग्राम रिधोरा एवं गाजनडोह के किसानों को ढैंचा से हरी खाद तैयार करने के लिये कृषि विभाग के माध्यम से बीज प्राप्त करने की सलाह भी दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर संचालित गेहूं खरीदी केंद्र वसुंधरा वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली तथा समिति प्रबंधकों को नियमानुसार उपार्जन कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture