Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश कृषि विभाग के अधिकारी हड़ताल पर

22 अप्रैल 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश कृषि विभाग के अधिकारी हड़ताल पर – मध्य प्रदेश के कृषि अधिकारी प्रमोशन, समयमान वेतनमान, पांच स्तरीय वेतनमान का लाभ एवं उच्च पद प्रभार की मांग को लेकर आंदोलन पर है। इसी कड़ी में आज 22 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहकर अधिकारियों- कर्मचारियों ने संयुक्त कृषि मोर्चा के तहत राजधानी में कृषि संचालनालय विंध्याचल भवन के समक्ष जंगी प्रदर्शन किया। इसके पूर्व 21 अप्रैल को कलमबंद हड़ताल की थी। ज्ञातव्य है कि अपनी मांगों के समर्थन में कृषि अधिकारी गत 9 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लगातार काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 30 अप्रैल तक शासन की ओर से कार्यवाई नहीं होने पर आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा। यह चेतावनी संघों के प्रांताध्यक्षों ने दी है।

मध्य प्रदेश कृषि अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. अजय कौशल एवं सहायक संचालक कृषि संघ के प्रांताध्यक्ष श्री फूल सिंह मालवीय ने बताया कि कल 23 अप्रैल को प्रदेश के समस्त जिलों में कृषि अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेगे। इसके पश्चात आगे की रणनीति तय की जाएगी।

संघ पदाधिकारियों ने शासन से मांग की है कि कृषि जैसे तकनीकी विभाग में तकनीकी संचालक होना चाहिए न कि आईएएस। उनका कहना है कि वर्षों से कार्यरत अधिकारियों की पदोन्नति नहीं हो रही है और चहेतों को संविदा नियुक्ति पर रखकर उपकृत किया जा रहा है। जबकि कई अधिकारी बिना प्रमोशन के सेवानिवृत्त हो गए। अधिकारियों का कहना है नियमानुसार अधिकारियों-कर्मचारियों का समयमान वेतनमान भी नहीं दिया गया है और न ही 5 स्तरीय वेतनमान का लाभ। इस कारण अधिकारियों में असंतोष व्याप्त है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ज्ञातव्य है कि प्रदेश में विगत 8-9 वर्षों से पदोन्नति पर रोक लगी हुई है। लगभग 1 लाख अधिकारी-कर्मचारी बिना प्रमोशन के रिटायर हो गए हैं। मामला कोर्ट में है। दायर याचिका के तहत कोर्ट से आए फैसले के मद्देनजर कुछ विभागों में पदोन्नतियां दी गई हैं इसे ही आधार मानकर कृषि अधिकारी पदोन्नति की मांग कर रहे हैं परन्तु शासन अनुकूल निर्णय नहीं ले रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com