Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: विदिशा में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु 1274 कृषकों ने कराया पंजीयन

13 अक्टूबर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: विदिशा में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु 1274 कृषकों ने कराया पंजीयन – खरीफ 2025-26 के सीजन में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में पंजीकरण प्रक्रिया का समापन 10 अक्टूबर तक किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुवाय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जिले में कुल 1274 किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन की प्रक्रिया में किसानों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और सबसे अधिक पंजीयन विदिशा तहसील में हुए हैं।

 आपूर्ति अधिकारी तंतुवाय के अनुसार, विदिशा तहसील में सबसे अधिक 527 किसानों ने पंजीयन कराया। वहीं, लटेरी तहसील में सबसे कम एक किसान द्वारा पंजीयन कराया गया है। अन्य तहसीलों में पंजीयन की स्थिति इस प्रकार रही: गुलाबगंज में 217, बासौदा में 202, पठारी में 73, ग्यारसपुर में 70, कुरवाई में 47, शमशाबाद में 43, नटेरन में 39, विदिशा शहर में 34, त्योंदा में 17, सिरेांज में चार किसानो ने पंजीयन कराया है।

इसके अलावा जिले में बाजरा एवं ज्वार विक्रय के लिए भी क्रमशः चार-चार किसानो ने पंजीयन कराया है उनमें बाजरा के लिए विदिशा में दो, ग्यारसपुर एवं बासौदा में एक-एक जबकि ज्वार के लिए शमशाबाद में दो तथा बासौदा एवं कुरवाई में एक-एक किसान के द्वारा पंजीयन कराया गया है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें