नीमच जिले में बीमार पशु को खड़ा करने हेतु मशीनें उपलब्ध
11 अप्रैल 2026, नीमच: नीमच जिले में बीमार पशु को खड़ा करने हेतु मशीनें उपलब्ध – नीमच जिले के तीनों विकासखण्ड मुख्यालयों पर बड़े पशु जो किसी बीमारी के कारण स्वयं खड़े नहीं हो पा रहे हैं उनको मशीन की सहायता से खड़ा करने हेतु काऊ लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई गई है।
उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि जिला पशु कल्याण समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की पहल पर प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक काऊ लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई गई है। पशुपालक विकासखण्ड मुख्यालय के पशु चिकित्सक से सम्पर्क कर इसे सुविधा का लाभ ले सकते है।
डॉ पाटीदार ने बताया कि मशीन उपलब्ध करवाते समय पशुपालक को राशि तीन हजार रुपये सुरक्षा निधि के रूप में जमा करवानी होगी तथा प्रतिदिन का किराया 100 रुपये के मान से भुगतान करना होगा। मशीन जमा करने पर किराया काटकर शेष सुरक्षा निधि एवं रसीद पशुपालक को लौटा दी जायेगी मशीन जिस स्थिति में दी जाएगी वैसी स्थिति में लौटानी होगी। उपरोक्त सुविधा से एक तरफ जहाँ गंभीर बीमार पशुओं के उपचार से सहायता मिलेगी, वही जिला पशु कल्याण समिति की आय में वृद्धि होगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

