Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लोहड़ी किसानों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्योहार

13 जनवरी 2025, भोपाल: लोहड़ी किसानों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्योहार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रबी फसल की कटाई के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व धरती मां की उदारता को नमन करने और किसान भाइयों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्योहार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में मनाया जाने वाला एक-एक त्यौहार आनंद और उत्साह भर देता है। पंजाबी समाज का हर आयोजन ऊर्जा से सराबोर कर देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को लोहड़ी की बधाई और मंगल कामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा करे कि त्यौहार का यह आनंद बरसता रहे और हम त्यौहारों से ऐसे ही परस्पर आत्मीयता बढ़ाते रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवींद्र भवन, भोपाल में पंजाबी अकादमी, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भोपाल-सीहोर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक दक्षिण-पश्चिम भोपाल श्री भगवानदास सबनानी, सुश्री नेहा बग्गा, पंजाबी साहित्य अकादमी के डायरेक्टर श्री इंदरजीत सिंह खनूजा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर लोहड़ी की परम्परागत रस्म में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अतिथि गायक कलाकार जोगेंद्र मेंहदी सहित अन्य कलाकारों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों को प्रशंसा-पत्र और पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com