Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राज्य स्तरीय कृषि मंथन कार्यशाला, सीधी में हुआ सजीव प्रसारण

12 अप्रैल 2026, सीधी: राज्य स्तरीय कृषि मंथन कार्यशाला, सीधी में हुआ सजीव प्रसारण – कृषि कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय कृषि मंथन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें केन्द्र के मार्गदर्शन में तैयार मूल्य संवर्धित खाद्य पदार्थ एवं महिमा प्रोड्यूसर ग्रुप मझौली द्वारा निर्मित महुआ उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में केन्द्र प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह गौतम ने गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि विषयक तकनीकी पुस्तिका भेंट की। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जहां वैज्ञानिक डॉ. अलका सिंह एवं अमृता तिवारी के निर्देशन में 35 कृषि सखियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें