State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्यप्रदेश में अल्प वर्षा दर्ज़

Share

27 अगस्त 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश में अल्प वर्षा दर्ज़ – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में अल्प वर्षा दर्ज़ की गई । चंबल संभाग के जिलों में कुछ जगह,भोपाल, इंदौर ,नर्मदापुरम ,उज्जैन, ग्वालियर,रीवा, शहडोल,जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। गुना शहर में सर्वाधिक 25.4 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -गुना (सिटी – 25.4, चाचौड़ा – 5, आरोन – 2, केवीके  – 0.5),शिवपुरी (कोलारस – 18, सिटी – 5),बैतूल (सिटी – 15.2, आमला – 3, घोड़ाडोंगरी – 2, मुलताई – 0.6),श्योपुर कलां (बड़ौदा – 13.2),भिंड (गोरमी – 8, मौ – 3.5, सिटी – 1),मुरैना  (सिटी – 5, कैलारस – 2),नर्मदापुरम (पिपरिया – 3),दतिया (भांडेर – 2, सिटी -ट्रेस ),विदिशा (लटेरी – 2),मंदसौर (शामगढ़ – 2),बड़वानी (निवाली  – 1),अशोकनगर (आंवरी केवीके  – 0.5),पचमढ़ी – 3.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -सतना (रामनगर – 25.3, अमरपाटन – 3, रघुराजनगर – 1.4, बिरसिंहपुर – 1, रामपुर बाघे. – 1),डिंडोरी (करांजिया – 20.2),दमोह (हटा – 11),कटनी (रीठी – 10.1, पिपरौंध केवीके  – 7.5, बड़वारा – 2),अनूपपुर (सिटी साऊथ  – 5),उमरिया (सिटी – 4.8, मानपुर – 1, चंदिया – 0.8),छतरपुर (गौरिहार – 4, सिटी – 1.6),रीवा (हनुमना – 4, रायपुर कर्चुलियान – 2, हुजूर – 1.6,केवीके  – 1),सागर (गढ़ा कोटा – 2.8),पन्ना (सिमरिया – 2, अजयगढ़ – 1.4, पुरूषोत्तमपुर केवीके  – 0.5),नरसिंहपुर (सिटी – 1),छिंदवाड़ा (जुन्नारदेव – 0.4),बॉंधवगढ़ – 4.8, पेंच – 1.3  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा जारी, कुछ जिलों में भारी वर्षा संभावित

मौसम केंद्र ने अगले 24  घंटों में रीवा, पन्ना और  सतना जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। जबकि रीवा ,शहडोल संभागों के जिलों में कई जगह,जबलपुर, सागर,नर्मदापुरम, भोपाल,एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और इंदौर-उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, वहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने/गिरने की भी संभावना व्यक्त की है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *