राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के कई जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना

09 सितंबर 2026, इंदौरमध्यप्रदेश के कई जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों  पर; भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम, ग्वालियर , रीवा, शहडोल, सागर संभागों  के जिलों में  कहीं -कहीं;  वर्षा दर्ज़  की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 9  सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -7  % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र  में औसत से -1  % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -13 % कम वर्षा हुई।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े  —  बेगमगंज  31.0,  खैरलांजी  26.5,  निवाली  21.0,  देवरी-रायसेन 21.0,  निवास  20.0,  भगवानपुरा  16.0,  वरला  15.3,   सेंधवा   14.0,  सागर  13.8,  बुधनी  13.0,  रहटगढ़  12.3,  सरई 10.4,  तेन्दुखेड़ा- दमोह  10.2  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  जबलपुर संभाग के सभी जिले   ( सिवनी , पांढुर्ना  को छोड़कर), शहडोल संभाग (शहडोल को छोड़कर) तथा शिवपुरी, विदिशा , रायसेन,  नर्मदापुरम, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली जिलों में वज्रपात / झंझावात के साथ वर्षा हुई।    सागर – 48, छिंदवाड़ा – 43, रीवा – 37,  नरसिंहपुर – 35, जबलपुर – 33, टीकमगढ़ – 31, ग्वालियर  – 31, सीधी – 30, सतना – 30,  दतिया  – 30  और  मुरैना में  30 किमी /घंटा  की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं /आंधी चली।

मौसमी  परिस्थितियां – ऊपरी हवा का  चक्रवाती परिसंचरण ,  उत्तर  बंगाल की खाड़ी और उससे लगे  बांग्ला देश तट के ऊपर बना अभी भी बना हुआ  है।  इसके प्रभाव से, 10 सितंबर, 2026 को  उत्तर बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में  एक निम्न  दबाव क्षेत्र  के बनने की संभावना है। मानसून  ट्रफ  मध्य समुद्र  तल पर अब  जम्मू , देहरादून, पंतनगर,  बस्ती , छपरा,  पुरुलिया , दीघा से गुजरते हुए वहाँ से  दक्षिण -पूर्व  की ओर  पूर्व -मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवाती परिसंचरण , सौरा और उसके आसपास के क्षेत्रों  के ऊपर स्थित है। एक अन्य ऊपरी हवा का  चक्रवाती परिसंचरण ,  उत्तर हरियाणा  और उसके आसपास के क्षेत्रों  के ऊपर बना हुआ है।  पश्चिमी  विक्षोभ  उत्तर -पश्चिम उत्तर  प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों  के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण  के  रूप में बना हुआ है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं  तथा  सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, सिवनी , मंडला, बालाघाट,  पन्ना  और  मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होगी  या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी। इन जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात  और  झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी /घंटा ) चलने की संभावना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture