राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 8 जिलों में हल्की वर्षा/बौछारें पड़ने की संभावना

11 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 8 जिलों में हल्की वर्षा/बौछारें पड़ने की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान  मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-  कहीं  , शहडोल संभाग के जिलों में  कुछ  स्थानों  पर  वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के  जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा ।  

वर्षा के  प्रमुख आंकड़े ( मि मी में  ) – बिजुरी 72.0, बेनीबारी 16.8, अमरपुर 14.2, बि रसा 14.0, मवई 12.2, बैहर 12.0, कोतमा 11.0, अनूपपुर 7.1, जैतहरी 7.0, समनापुर 4.2, वेंकट नगर 3.7, लांजी 3.6, बजाग 3.0, कि रनापुर 2.0  और  डिंडोरी  में  2.0  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। अनुपपुर, बालाघाट, डिंडोरी  और मंडला जिलों में वज्रपात / झंझावत के साथ वर्षा हुई। अनूपपुर जिले में भारी वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी रेखा रक्सौल , वाराणसी ,जबलपुर , अकोला ,अहिल्यानगर और अलीबाग से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों  के दौरान   महाराष्ट्र  , मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश  और बिहार के शेष भागों;सम्पूर्ण झारखंड , छत्तीसगढ़ तथा  पश्चिम  बंगाल, सिक्किम ,  ओडिशा  और तेलंगाना के कुछ भागों से  दक्षिण – पश्चिम मानसून की वापसी के लिए  परिस्थितियां अनुकूल हैं। निम्न  दबाव का क्षेत्र  ( चक्रवाती  तूफान  शक्ति  का अवशेष)  पश्चिम – मध्य  अरब सागर पर अवस्थित  है और उससे जुड़ा  चक्रवातीय परिसंचरण   मध्य समुद्र तल से 4.5 किमी  ऊपर की ऊंचाई पर सक्रिय  है। पश्चिमी विक्षोभ , एक  चक्रवातीय परिसंचरण के रूप  में  उत्तर – पश्चिम   उत्तर  प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों में  मध्य समुद्र तल  से 3.1 और 4.5 किमी  की ऊंचाई के  मध्य  अवस्थित  है एवं इसके साथ एक ट्रफ भी  मध्यसमुद्र  तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत  है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी , सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है। अनुपपुर, डिंडोरी , मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सिहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर,झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना,  उमरिया , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा,  पन्ना , दमोह, सागर,छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और  पांढुर्ना जिले में मौसम शुष्क रहेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements