Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जानिए 10 से 15 जून तक मध्यप्रदेश की मंडियो में क्या रहा गेंहू का मंडी भाव

17 जून 2023, भोपाल: जानिए 10 से 15 जून तक मध्यप्रदेश की मंडियो में क्या रहा गेंहू का मंडी भाव – भारत में अभी मध्य और उत्तरी राज्यों में गेंहू की खरीदी का सीजन चल रहा हैं। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेंहू के समर्थन मूल्य पर दिन-प्रतिदिन मंडियों में गेंहू की कीमतें और उनकी आवकों में काफी अन्तर देखने को मिल रहा हैं।

मंडियों में 10 से 15 जून के बीच में  गेंहू की कुल आवक 5639.46 टन दर्ज की गई हैं। मध्यप्रदेश में 12 जून को सबसे ज्यादा आवक 1600.65 टन रही हैं जिसमें से 400 टन आवक सिर्फ खरगोन मंडी में देखी गई, वही 12 जून को खरगोन मंडी में अधिकतम रेट 2415 रूपये प्रति क्वि., न्यूनतम रेट 2201 रूपये प्रति क्वि. और मोडल रेट 2325 रूपये प्रति क्वि. रहा ।

इस पूरे हफ्ते में सबसे कम आवक 15 जून को देखी गई जोकि 1090.78 टन थी। इस दिन मध्यप्रदेश की सभी मंडियों मे गेंहू की आवक को बहुत कम देखा गया हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
मंडी रेट विश्लेषण

इस हफ्ते मंडी रेटों को देखा जाये तो गेंहू की आवक में पिछले हफ्ते की तुलना में काफी गिरावट देखने को मिली हैं। अगर दोनो हफ्तो के गेंहू की आवक की तुलना की जाये तो पिछले हफ्ते यानि 3 से 9 जून और इस हफ्ते यानि 10 से 15 जून में 36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कालापीपल मंडी में पिछले हफ्तों में अधिकतम आवक देखी गई हैं परंतु आंकड़ो को देखा जायें तो इस हफ्ते आवक में सीमान्त कमी आई हैं। वही इस हफ्ते खरगोन मंडी में अधिकतम आवक को देखा गया हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )