Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में हल्की वर्षा की संभावना

11 अगस्त 2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में हल्की वर्षा की संभावना – मध्य प्रदेश में मौसमी गतिविधियां कम होने से वर्षा का असर कम देखने को मिला है।  मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान  राज्य के इंदौर संभाग के ज़िलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल , उज्जैन , रीवा , जबलपुर और सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से  आज 11अगस्त तक मध्य प्रदेश में  दीर्घावधि औसत से 1 % अधिक वर्षा हो चुकी है।  पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 4 % अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 2  % कम वर्षा हुई है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश के झाबुआ  ज़िले के पेटलावद में सर्वाधिक 39.2 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  इसके अलावा खरगोन एडब्ल्यू एस 32.5 , मेघनगर 30 .0 और थांदला में 29.8 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए  मौसम का जो पूर्वानुमान बताया है , उसके अनुसार नर्मदापुरम संभाग के ज़िलों में तथा सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी,बालाघाट, भोपाल और सीहोर ज़िलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर संभाग के ज़िलों में तथा सीधी, रीवा, सतना, शहडोल,उमरिया,कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा ,सिवनी, मंडला, सागर,विदिशा , रायसेन,राजगढ़ , रतलाम,उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर और नीमच ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा हो सकती है। इसके अलावा नर्मदापुरम,बैतूल, हरदा, सिंगरौली,अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट,भोपाल, सीहोर ,रतलाम उज्जैन, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर , झाबुआ , धार और इंदौर ज़िलों में गरज -चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। आज 11  अगस्त  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें