State News (राज्य कृषि समाचार)

मप्र के चार संभागों में हल्की बारिश की संभावना

Share

30 सितम्बर 2021, इंदौर । मप्र के चार संभागों में हल्की बारिश की संभावना – मौसम विभाग के अनुसार मप्र में तीन वेदर सिस्टम सक्रिय हैं। एक गहरे कम दबाव का क्षेत्र सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में , दूसरा बंगाल  और झारखंड पर मौजूद है , तीसरा इन दोनों सिस्टम के बीच से होकर एक ट्रफ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय होने से गुरुवार और शुक्रवार को इंदौर,उज्जैन,रीवा और शहडोल संभागों में कहीं -कहीं  बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं -कहीं छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है। धीरे -धीरे मानसून की विदाई नजदीक आ रही है , इसलिए बारिश के आंकड़ों में भी कमी आ रही है। पूर्वी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बेनीबारी में सबसे अधिक 35 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आज सुबह 8 :30  बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में मप्र में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार है –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -विदिशा (ग्यारसपुर – 24, नटेरन – 15, कुरवाई – 8.5),झाबुआ (रामा – 20, सिटी – 6, मेघनगर – 6, एग्रो ओब्स  -4.6, थांदला – 3.2),होशंगाबाद (बनखेड़ी – 14.8),बड़वानी (निवाली – 14, सिटी – 13.2, सेंधवा – 11, चाचरीयापाटी – 11, तलुन केवीके  – 8.5, अंजड़ – 6.8, राजपुर – 3, पानसेमल – 3),खरगोन (सेगांव – 14),श्योपुर कलां (बड़ौदा – 13),धार (गंधवानी – 12, बाग – 5, मनावर – 2, सिटी – 1.4),शिवपुरी (नरवर – 8, बदरवास – 5),भिंड (मऊ – 8, मिहौना – 4, लहार – 3, गोहद – 1),गुना (बमोरी – 6.5, सिटी -ट्रेस ),मुरैना  (सिटी – 3.2),दतिया (सेवढ़ा – 3),रायसेन (बेगमगंज – 3, उदयपुरा – 1.3),अलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा – 3, चं.शे.आ. नगर – 1, सिटी – 1),ग्वालियर (डबरा – 2.5),नीमच (सिटी वेस्ट – 2, मरूखेड़ा ईस्ट ) केवीके  – 0.5) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -अनूपपुर (बेनीबारी – 35),मंडला (निवास – 33.6, बिछिया – 18.6),डिंडोरी (सिटी – 28.3, मेहदवनी – 20, करांजिया – 6.2, बजाग – 2),कटनी (बड़वारा – 15, सिटी – 14, बाकल – 7, बहोरीबंद – 4.1, ढीमरखेड़ा – 3),पन्ना (शाहनगर – 12, अजयगढ़ – 1.2), सागर  (राहतगढ़ – 8, बीना – 7.2, खुरई – 2.3, मालथौन – 0.2),छतरपुर (सिटी – 8),सतना (जसो – 6.1),रीवा (सिरमौर – 6, मऊगंज – 5.2, नईगढ़ी – 4),जबलपुर (पनागर – 4.2, कुंडम – 4.2, बरगी – 1, सिटी -ट्रेस ),उमरिया (सिटी – 3.6, पाली – 3.4),निवाड़ी (पृथ्वीपुर – 3, सिटी – 2),दमोह (पटेरा – 3),शहडोल (गोहपारु – 2, जैतपुर – 2),नरसिंहपुर (गाड़रवारा – 2),टीकमगढ़ (जतारा – 2),पेंच (3.8),   बॉंधवगढ़ (3.6),   खजुराहो (0.6) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *