राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर में चार निजी संस्थाओं के लाइसेंस निलंबित

18 अप्रैल 2026, अशोकनगरअशोकनगर में चार निजी संस्थाओं के लाइसेंस निलंबित – जिले के किसानों को 01 अप्रैल 2026 से ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली व्यवस्था से उर्वरक वितरण खरीफ सीजन में किये जाने हेतु शासन के निर्देश हैं। इस संबंध में निजी उर्वरक विक्रेताओं को पूर्व में प्रशिक्षण एवं पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया है।

उप संचालक किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास श्री अमित भदौरिया द्वारा नियमों के विरूद्ध उर्वरकों का वितरण करने वाली 04 निजी संस्थाओं कार्तिक ट्रेडर्स नईसरायं, बांके बिहारी कृषि सेवा केन्द्र बहादुरपुर, गणेश कृषि सेवा केन्द्र ईसागढ़ एवं कृषक खाद विक्रय एवं सहायता केन्द्र अशोकनगर को उर्वरक गुण (नियंत्रण) आदेश अधिनियम 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में निहित प्रावधानों के उल्लंघन के तहत उर्वरक लायसेंस/ विज्ञप्ति को निलंबित कर दिया गया है। समस्त उर्वरक विक्रेताओं ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरकों का वितरण करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements