Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश कृषि विकास पर कृषक जगत के विशेष अंक का लोकार्पण

26 मई 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश कृषि विकास पर कृषक जगत के विशेष अंक का लोकार्पण – 26 मई, 2025 को नरसिंहपुर में हो रहे कृषि समागम में “कृषक जगत” के विशेष अंक का लोकार्पण पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा हुआ, जिसका विषय था “मध्य प्रदेश कृषि विकास”।

इस मौके पर बड़ी संख्या में समागम में किसान उपस्थित थे, जिन्होंने इस विशेष अंक को प्राप्त करने के लिए उत्साह दिखाया। यह विशेष अंक मध्य प्रदेश की कृषि विकास की कहानी को बयां करता है और इसमें राज्य की कृषि प्रगति के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।

इस दौरान, अतिरिक्त निदेशक श्री रेवा सिंह सिसोदिया और संयुक्त निदेशक कृषि जबलपुर सम्भाग ने किसानों को कहा कि यह विशेष अंक मध्य प्रदेश की कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस अंक में दी गई जानकारी किसानों के लिए बहुत उपयोगी होगी और उन्हें अपनी कृषि पद्धतियों में सुधार करने में मदद करेगी।किसानों ने भी इस विशेष अंक को प्राप्त करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए एक मूल्यवान संसाधन होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com