Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

लाड़ली बहना योजना: मध्यप्रदेश में 2500 करोड़ की राशि हस्तांतरित

17 अप्रैल 2025, भोपाल: लाड़ली बहना योजना: मध्यप्रदेश में 2500 करोड़ की राशि हस्तांतरित – मध्यप्रदेश के मंडला जिले के टिकरवारा गांव में बुधवार को आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 2500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की। इस दौरान उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह में शामिल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और युवाओं को नियुक्ति-पत्र भी वितरित किए।

योजनाओं के तहत राशि वितरण

कार्यक्रम में 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 1552.38 करोड़ रुपये, 56.68 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को 340 करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना की 25 लाख पात्र महिलाओं को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 57 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। सरकार का दावा है कि अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत 36,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह में शामिल 1100 से अधिक नवविवाहित जोड़ों को 49,000 रुपये प्रति जोड़े की सहायता राशि प्रदान की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “माताओं, बहनों और बेटियों के हित में हमारी सरकार हमेशा उनके साथ है। राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में आधी आबादी की पूरी भूमिका हो, इसे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा चुका है, और आगामी वर्षों में लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सामाजिक कुरीतियों पर सलाह

मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह को बढ़ावा देते हुए लोगों से शादी-विवाह में अत्यधिक खर्च से बचने की अपील की। उन्होंने कहा, “कन्या विवाह/निकाह योजना के सामूहिक विवाह में शामिल होकर कोई भी कम खर्च में धूमधाम से शादी कर सकता है।” उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और किसानों को टीका, दहेज और मृत्यु भोज के लिए कर्ज न लेने की सलाह दी, और शिक्षा पर ध्यान देने को प्राथमिकता देने की बात कही।

किसानों और पशुपालकों के लिए नई योजनाएं

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलर पंप वितरण की योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 से 10 हॉर्स पावर पंप वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही, बिजली विभाग अतिरिक्त बिजली किसानों से खरीदेगा। सहकारिता के माध्यम से किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए नई योजना शुरू की गई है, जिसमें 25 गाय-भैंस पालने पर 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा, शासकीय गौशालाओं के लिए अनुदान राशि को 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है।

कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित सुश्री शुचि उपाध्याय का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरण और युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए।

यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के प्रयासों का हिस्सा है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com