राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके खरगोन के कर्मचारियों ने की एक दिवसीय हड़ताल

16 नवंबर 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर, कृषक जगत): केवीके खरगोन के कर्मचारियों ने की एक दिवसीय हड़ताल – आज 17 नवंबर को  2025 को फोरम ऑफ केवीके एंड एआईसीआर.पी. तथा के.वी.के. एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन  म.प्र. के आह्वान पर कृषि विज्ञान केंद्र , खरगोन द्वारा एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।  साथ ही देश भर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। आंदोलनकारियों की प्रमुख  मांग परौदा उच्च स्तरीय  समिति की सिफारिशों के अनुरूप ‘ वन नेशन , वन केवीके ‘ नीति का कार्यान्वयन तथा आईसीएआर द्वारा किए जा रहे भेदभाव करना शामिल है।

उल्लेखनीय है कि केवीके कर्मचारियों  के प्रमुख मुद्दे समान कार्य , असमान  वेतन, पदोन्नति , सेवानिवृत्ति लाभ, वेतन में विलम्ब  और प्रशासनिक  टकराव प्रमुख है। कर्मचारियों ने दिसंबर 2023  से एक केवीके , एक पॉलिसी  अपनाने हेतु कई बार  औपचारिक रूप से आईसीएआर अधिकारियों के समक्ष रखी जा चुकी है , लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इसलिए पुनः हड़ताल करने को बाध्य होना पड़ा है।

केवीके खरगोन के वैज्ञानिक श्री राजीव सिंह ने कृषक जगत को बताया कि संगठन के आह्वान पर आज  17  नवंबर को  केवीके खरगोन  के कर्मचारी भी एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल में शामिल हुए।  यदि हमारी मांगें नहीं मानी  जाती है  तो आगामी दिसंबर माह से लम्बी  हड़ताल पर जाएंगे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement