Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पेक्स कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

1 अप्रैल 2022, भोपाल । पेक्स कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त – प्राथमिक सहकारी साख समिति के कर्मचारियों की जारी हड़ताल पेक्स कर्मचारी महासंघ की सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदोरिया से चर्चा के बाद समाप्त कर दी गई है । महासंघ के प्रतिनिधियों से सहकारिता मंत्री की चर्चा के उपरांत प्रमुख सचिव सहकारिता एवं आयुक्त सहकारिता द्वारा महासंघ की मांगों के सम्बन्ध में 15 दिन  में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है । पेक्स कर्मचारियों के वेतनमान के सम्बन्ध में 3 माह पश्चात् समीक्षा कर निर्णय लिया जायेगा ।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाल का अभिनव उत्पाद त्रिशुक – 3 स्तरीय सुरक्षा वाला गन्ना खरपतवार नाशक