Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रोथ समिट में कुंभराज धनिया बना आकर्षण का केंद्र

26 दिसंबर 2025, गुना: ग्रोथ समिट में कुंभराज धनिया बना आकर्षण का केंद्र – ग्वालियर मेला परिसर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ में एक जिला–एक उत्पाद योजना के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग, गुना द्वारा स्थापित कुंभराज धनिया की स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अतिथियों द्वारा स्टॉल का अवलोकन कर कुंभराज धनिया की गुणवत्ता, रंग, सुगंध एवं विपणन संभावनाओं की सराहना की गई।

स्टॉल पर ग्राम सोहरामपुरा, राघौगढ़ विकासखंड के प्रगतिशील जैविक धनिया किसान श्री उधम सिंह लोधा एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, विकासखंड बमोरी, श्री आर. एस. केन द्वारा कुंभराज धनिया के विभिन्न ग्रेड एक्स्ट्रा ग्रीन, डबल पैरेट, सिंगल पैरेट, ईगल, स्कूटर, मार धना एवं धनिया दाल प्रदर्शित किए गए।

इस अवसर पर उपसंचालक उद्यान, जिला गुना, श्री के.पी.एस. किरार ने कहा कि “कुंभराज धनिया गुना जिले की विशिष्ट पहचान है। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्ता उत्पादन, ग्रेडिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन से जोड़ने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो और कुंभराज धनिया को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिले।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि कुंभराज (गुना) देश की धनिया राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित है, जहां से देश के कुल धनिया उत्पादन का लगभग 25 प्रतिशत तथा मध्यप्रदेश के उत्पादन का लगभग 50 प्रतिशत योगदान होता है। एक जिला–एक उत्पाद योजना के तहत यह प्रस्तुति गुना जिले की कृषि क्षमता और किसानों की सफलता को प्रभावी रूप से दर्शाती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture