कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर को मिला ‘उत्कृष्ट कृषि विज्ञान केंद्र’ पुरस्कार
22 अगस्त 2026, आलीराजपुर: कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर को मिला ‘उत्कृष्ट कृषि विज्ञान केंद्र’ पुरस्कार – राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर को जिले में कृषि एवं कृषक हित में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘उत्कृष्ट कृषि विज्ञान केंद्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पुरस्कार कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. राकेश कुमार यादव ने प्राप्त किया।
यह सम्मान जनजातीय क्षेत्र में आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार, कृषक हितैषी नवाचार, कृषि विविधीकरण, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण तथा महिला एवं युवा कृषकों के कौशल विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के आधार पर प्रदान किया गया।केंद्र द्वारा सोयाबीन, मक्का, कपास, उड़द एवं मूंगफली जैसी प्रमुख फसलों में उन्नत तकनीकों, बीजोपचार, संतुलित पोषण, कीट-रोग प्रबंधन, जल संरक्षण एवं जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही पशुपालन, बकरी पालन, उद्यानिकी, पोषण वाटिका एवं खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. राकेश कुमार यादव ने पुरस्कार को कृषि विज्ञान केंद्र की पूरी टीम और जिले के किसानों की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सम्मान किसानों तक वैज्ञानिक तकनीक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उक्त जानकारी केवीके अलीराजपुर द्वारा दी गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

