Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर में कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

24 सितम्बर 2025, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न – पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल की मौजूदगी में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती योजना अंतर्गत प्राकृतिक खेती विषय पर 50 कृषि सखियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण  गत दिनों कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान अतिथियों ने सभी प्रशिक्षित कृषि सखियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरित किए। प्रशिक्षण में जिले के विकास खंडों से चयनित 50 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता निभाते हुए उन्हें कृषि सखी के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने प्राकृतिक खेती में कृषि सखियों के योगदान की सराहना करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने व मृदा स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और रसायन मुक्त उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक डॉ. एसआर शर्मा ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के उद्देश्यों को बताते हुए प्राकृतिक खेती में उनकी भूमिका और लक्ष्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. विजय सूर्यवंशी ने प्राकृतिक खेती पर जीवामृत, दशपर्णी अर्क, नीमास्त्र, अग्निअस्त्र आदि तकनीकी विषयों पर जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री सीताराम नामदेव, श्री रामसनेही पाठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विशाल मेश्राम, डॉ. निधि प्रजापति, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. एसआर शर्मा, डॉ. विजय सिंह सूर्यवंशी, श्रीमती शिल्पी नेमा, रुचि शर्मा, विवेक उदेनिया सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी और कृषि सखियां मौजूद थीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें