कृभको ने बताएं उर्वरक प्रबंधन के गुर
02 फरवरी 2026, इंदौर: कृभको ने बताएं उर्वरक प्रबंधन के गुर – कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने ग्राम सुनाला में ‘फसल संगोष्ठी’ आयोजित कर आधुनिक खेती, उर्वरकों के सही संतुलन और मिट्टी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने जैसी जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में कृभको के उप महाप्रबंधक डॉ. राजीव कुमार , नोएडा के प्रबंधक श्री शशिकांत , कस्तूरबा ग्राम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरुण शुक्ला , क्षैत्रीय प्रबंधक कृभको श्री राज बाबू कुमार , कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री सोनम तिवारी, इंदौर प्रीमियर कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधक श्री रामचंद्र चौहान , कृभको क्षेत्रीय प्रतिनिधि श्री कुंदन गुर्जर, आम सभा सदस्य श्री मनोहर चौहान, सरपंच श्री पर्वतसिंह पटेल एवं अटाहेड़ा ब्रांच के समिति प्रबंधक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव ने कृभको की उपलब्धियों लोक-कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कृभको द्वारा प्रति वर्ष समितियों को 20 प्रतिशत लाभांश दिया जा रहा है जो संस्था की मजबूती का प्रतीक है। संगोष्ठी में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से कृषकों को सम्मानित किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

