Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जानिए 17 से 22 जून तक मध्यप्रदेश की मंडियो में क्या रहा गेंहू का मंडी भाव

24 जून 2023, भोपाल: जानिए 17 से 22 जून तक मध्यप्रदेश की मंडियो में क्या रहा गेंहू का मंडी भाव – भारत में अभी मध्य और उत्तरी राज्यों में गेंहू की खरीदी का सीजन चल रहा हैं। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेंहू के समर्थन मूल्य पर दिन-प्रतिदिन मंडियों में गेंहू की कीमतें और उनकी आवकों में काफी अन्तर देखने को मिल रहा हैं।

मंडियों में 17 से 22 जून के बीच में  गेंहू की कुल आवक 60962.75 टन दर्ज की गई हैं। मध्यप्रदेश में 20 जून को सबसे ज्यादा आवक 25702.12 टन रही हैं जिसमें से 3604 टन आवक सिर्फ सतना मंडी में देखी गई, वही 20 जून को सतना मंडी में अधिकतम रेट 2391 रूपये प्रति क्वि., न्यूनतम रेट 2001 रूपये प्रति क्वि. और मोडल रेट 2160 रूपये प्रति क्वि. रहा ।

इस पूरे हफ्ते में सबसे कम आवक 17 जून को देखी गई जोकि 405 टन थी। इस दिन मध्यप्रदेश की सभी मंडियों मे गेंहू की आवक को बहुत कम देखा गया हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस पूरे हफ्ते में 20 जून को आरोन मंडी में अधिकतम रेट  3600 रूपये प्रति क्वि., न्यूनतम रेट 2018 रूपये प्रति क्वि., और मोडल रेट 2200 रूपये प्रति क्वि. रहा। वही इस पूरे हफ्ते में सबसे न्यूनतम रेट पिपल्या मंडी में 1690 रूपये प्रति क्वि. रहा ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
मंडी रेट विश्लेषण

इस हफ्ते मंडी रेटों को देखा जाये तो गेंहू की आवक में पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते बढ़ोत्तरी देखने को मिली हैं। पिछले हफ्ते यानि 10 से 15 जून को कुल आवक 43,300.65 टन थी और इस हफ्ते यानि 17 से 22 जून को कुल आवक 60,962.75 टन हैं। अगर दोनो हफ्तो के गेंहू की आवक की तुलना की जाये तो  पिछले हफ्ते के अपेक्षा इस हफ्ते 41%  की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई हैं।

कालापीपल मंडी में पिछले हफ्तों में अधिकतम आवक देखी गई हैं परंतु आंकड़ो को देखा जायें तो इस हफ्ते आवक में सीमान्त कमी आई हैं। वही इस हफ्ते सतना मंडी में अधिकतम आवक को देखा गया हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )