Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

अनूपपुर में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर 14 अक्टूबर से 12 नवम्बर तक

15 अक्टूबर 2024, अनूपपुर: अनूपपुर में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर 14 अक्टूबर से 12 नवम्बर तक – कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन में जिले में किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित पात्र  कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने एवं वितरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 14 अक्टूबर 2024 से 12 नवम्बर 2024 तक किया जाएगा।

 उक्त जानकारी देते हुए उप संचालक कृषि ने बताया  कि शिविर में कृषक आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं, जिस हेतु आवश्यक दस्तावेज समग्र आईडी, आधार कार्ड, खसरा/बी-वन, पासपोर्ट साइज फोटो (03 नग), मोबाइल नंबर एवं ऋण पुस्तिका शिविर में साथ लाना आवश्यक होगा।

किसान क्रेडिट कार्ड कृषि से संबंधित सभी आवश्यकताओं के लिए त्वरित और आसान क्रेडिट (ऋण) उपलब्ध कराता है। किसान क्रेडिट कार्ड से खेती के आवश्यक सामग्री जैसे खाद, बीज और उपकरण खरीदने के लिए आसान ऋण प्राप्त होता है तथा कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस विशेष अवसर का लाभ उठाने व कृषि की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने ग्राम पंचायत में निर्धारित की गई तिथि में आयोजित शिविर की जानकारी संबंधित ग्राम के  कृषि विस्तार अधिकारी/पंचायत सचिव व रोजगार सहायक से प्राप्त की जा सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com