Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सुसनेर एसडीएम ने उर्वरक विक्रेताओं की बैठक ली

09 सितम्बर 2025, आगर: सुसनेर एसडीएम ने उर्वरक विक्रेताओं की बैठक ली – कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम सुसनेर श्री सर्वेश यादव ने सुसनेर और नलखेड़ा क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं की बैठक ली। इस दौरान एसडीएम ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे जिले के किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध करवाएं।

एसडीएम श्री यादव ने सख्त चेतावनी दी कि नकली उर्वरकों का विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी विक्रेताओं को प्रतिदिन अपने यहां स्टॉक उर्वरक की जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। कृषकों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक प्रदान करना होगा। एसडीएम ने कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, परिवहन तथा नकली उर्वरक विक्रय करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विक्रेताओं से अपील की कि वे किसानों के हितों का ध्यान रखें और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाएं।

एसडीएम ने कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित  करें, साथ ही नैनो यूरिया, नैनो डीएपी आदि के उपयोग को लेकर जागरूक करें ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें