Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की जोरदार शुरुआत, 79% तक बढ़ा धान बीज वितरण

08 जुलाई 2025, रायपुर: छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की जोरदार शुरुआत, 79% तक बढ़ा धान बीज वितरण – छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल की बुआई पूरे जोर पर है और किसान पूरी तन्मयता के साथ खेतों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन जैसे खाद, बीज और ऋण प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराए हैं। इन प्रयासों का असर अब ज़मीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है।

राज्य में किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, खाद-बीज की सुगम आपूर्ति और किसान हितैषी नीतियों से खेती के प्रति नया विश्वास और उमंग देखने को मिल रही है। इस वर्ष राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए पंजीकृत धान की जगह दलहन, तिलहन और मक्का जैसी वैकल्पिक फसलें लेने वाले किसानों को भी कृषक उन्नति योजना का लाभ देने की घोषणा की है। किसानों ने इस निर्णय का खुले दिल से स्वागत किया है और इसे खेती के दायरे को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

धान बीज वितरण में ऐतिहासिक 79.55% की वृद्धि

सहकारिता विभाग, जिला जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फसल बीजों के वितरण में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष जून 2024 के अंत तक 1332.21 क्विंटल धान बीज का वितरण हुआ था। जबकि जून 2025 के अंत तक यह आंकड़ा बढ़कर 2392.46 क्विंटल पहुंच गया। यह 79.55 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है, जो दर्शाता है कि सरकार की नीतियां सही दिशा में काम कर रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

खाद और ऋण वितरण में भी सकारात्मक वृद्धि

राज्य में रासायनिक खाद के वितरण में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जून 2024 में जहां 7566.100 टन उर्वरक वितरित किए गए थे, वहीं जून 2025 में यह संख्या बढ़कर 8786.190 टन तक पहुंच गई। यह कुल 16.13 प्रतिशत की वृद्धि है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसी तरह अल्पकालिक ऋण वितरण में भी प्रगति दर्ज की गई। जून 2024 तक किसानों को 34.68 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया था, जबकि इस वर्ष जून 2025 तक यह आंकड़ा 37.67 करोड़ रुपये हो गया है। यानी 2.99 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 8.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

कृषि के साथ आर्थिक सशक्तिकरण की ओर राज्य

राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से यह स्पष्ट है कि अब किसानों को खेती के लिए संसाधनों की कमी नहीं हो रही है। वे पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शिता और किसानों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा दी है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com