Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ कृषक संगोष्ठी आयोजित

26 सितम्बर 2023, धार: खरीफ कृषक संगोष्ठी आयोजित – परियोजना संचालक आत्मा , धार ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अन्तर्गत खरीफ कृषक संगोष्ठी का आयोजन विकासखण्ड मनावर के ग्राम टेमरनी, बाग के ग्राम घूमिया तथा धार के ग्राम देदला में गत दिवस किया गया। जिसमें इन विकास खण्डों के 315 कृषक उपस्थित थे।

खरीफ कृषक संगोष्ठी के माध्यम गौ आधारित प्राकृतिक कृषि, बीज उत्पादन तकनीक, बायो फर्टीलायज़र, फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा, उर्वरकों का अग्रिम उठाव, नैनो यूरिया, वर्मी कम्पोस्ट, कपास में गुलाबी कीट के रोकथाम, वर्मी कम्पोस्ट एवं उद्यानिकी फसलों की जानकारी वैज्ञानिकों ने कृषकों को विस्तारपूर्वक बताई ।

खरीफ कृषक संगोष्ठी में उपस्थित डॉ धारवेंद्र सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र मनावर, डॉ एस एस चौहान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र धार, श्री एन, के, ताम्बे कृषि विशेषज्ञ इंदौर, श्री के एस झनिया ,उप परियोजना संचालक आत्मा धार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, प्रभारी बीटीएम, जनप्रतिनिधिगण. ग्राम के सरपंच, उप सरपंच, पंचगण, प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें