खरगोन: प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में 228 हितग्राहियों को कार्यादेश जारी
19 मई 2026, खरगोन: खरगोन: प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में 228 हितग्राहियों को कार्यादेश जारी – कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशन में गत दिनों प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद हॉल में किया गया।
शिविर में बताया गया कि जिला खरगोन में योजना के अंतर्गत 228 हितग्राहियों के लिए सोलर पंप संयंत्र स्थापना के लिए कार्यादेश म.प्र. ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा जारी किए जा चुके हैं। वर्तमान में 30 हितग्राहियों के यहां संबंधित इकाइयों द्वारा सोलर पंप संयंत्र की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शिविर में उपस्थित 31 हितग्राहियों के मामलों में संबंधित इकाइयों द्वारा 30 दिवस के भीतर सोलर पंप संयंत्र स्थापना का कार्य पूर्ण किए जाने का आश्वासन दिया गया। वहीं 10 हितग्राहियों के आवेदनों में पाई गई त्रुटियों की जानकारी निराकरण के लिए म.प्र. ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, भोपाल को प्रेषित की जा रही है। शेष उपस्थित हितग्राहियों को सोलर पंप संयंत्र स्थापना से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में किसान प्रतिनिधियों एवं संबंधित इकाइयों के प्रतिनिधियों की सहभागिता से हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया, जिससे किसानों को योजना का अधिकतम लाभ सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर एसडीएम श्री वीरेंद्र कटारे, श्री राजेश हरोड़े (एमपीएसईबी) खरगोन, श्री शिव सिंह राजपूत, कृषि उप संचालक, श्री राहुल आर्य, जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी तथा श्री इमरान खान उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agric

