Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन के किसान धीरेंद्र सिंह राठौर को मिला कृषक फेलो सम्मान-2026 , खेती में नवाचार से 5 गुना तक बढ़ाई आय  

21 अगस्त 2026, खरगोन: खरगोन के किसान धीरेंद्र सिंह राठौर को मिला कृषक फेलो सम्मान-2026 , खेती में नवाचार से 5 गुना तक बढ़ाई आय – मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के निमाड़ क्षेत्र के प्रगतिशील एवं नवोन्मेषी किसान धीरेंद्र सिंह राठौर को कृषक फेलो सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।  राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के तीन उन्नतशील एवं नवोन्मेषी किसानों को कृषक फेलो सम्मान प्रदान किया गया, जिसमें खरगोन जिले के श्री राठौर भी शामिल रहे।

किसान धीरेंद्र सिंह राठौर गोगावा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) से जुड़े प्रगतिशील किसान हैं। वे पिछले करीब 10 वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र, खरगोन के संपर्क में रहकर कृषि एवं उद्यानिकी की नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के सहयोग से उन्होंने पारंपरिक खेती के साथ नवाचार को अपनाया और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

फसल विविधीकरण से बढ़ी आमदनी

शुरुआत में किसान राठौर मुख्य रूप से कपास, सोयाबीन, गेहूं और चना जैसी पारंपरिक फसलों की खेती करते थे। सीमित आय से आगे बढ़ते हुए उन्होंने फसल विविधीकरण अपनाया और मिर्च, केला, करेला और तरबूज सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों में उन्नत तकनीकों का प्रयोग शुरू किया। गुणवत्तापूर्ण मिर्च नर्सरी तैयार करने और उत्कृष्ट उत्पादन तकनीकों को अपनाने से उनकी कृषि आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्तमान में वे पहले की तुलना में करीब 4 से 5 गुना अधिक आमदनी अर्जित कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दूसरे किसानों को भी दे रहे प्रशिक्षण

श्री राठौर स्वयं कृषि में नवाचार करने के साथ गोगावा एफपीओ से जुड़े किसानों को भी लगातार प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव और नवाचार से क्षेत्र के अन्य किसान भी आधुनिक एवं लाभकारी कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक फेलो सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाना खरगोन जिले सहित पूरे निमाड़ क्षेत्र के किसानों के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान क्षेत्र के किसानों द्वारा आधुनिक तकनीक, फसल विविधीकरण और नवाचार के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान देता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture