राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन: दाल मिल स्थापना के लिए 30 अगस्त तक करें आवेदन

11 अगस्त 2026, खरगोनखरगोन: दाल मिल स्थापना के लिए 30 अगस्त तक करें आवेदन – दलहनों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा चयनित जिलों में प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट (दाल मिल) की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में खरगोन जिले में भी इच्छुक एवं पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत कृषक उत्पादन संगठन (एफपीओ), क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ), प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पीएसीएस), उद्यमी एवं व्यक्तिगत आवेदक वित्तीय सहायता प्राप्त कर दाल मिल स्थापित कर सकते हैं।

योजना के तहत प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग यूनिट के साथ भवन, गोदाम एवं भंडारण अधोसंरचना निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। भूमि, विद्युत एवं मानव संसाधन पर होने वाला व्यय इस सहायता में शामिल नहीं होगा। पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत का अधिकतम 33 प्रतिशत अथवा प्रति इकाई अधिकतम 25 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी।

आवेदन 30 अगस्त 2026 तक संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के पोर्टल www.chc.mpdage.org अथवा www.dbt.mpdage.org पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। हितग्राहियों का चयन 01 सितम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन एवं धरोहर राशि जमा करने की प्रक्रिया 04 एवं 05 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक संपन्न होगी।  योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, पुराना कलेक्ट्रेट परिसर, खरगोन अथवा दूरभाष क्रमांक 07282-466865 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture