खंडवा: खेतों में नरवाई जलाने वाले 34 ग्रामीणों से 1 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला
14 अप्रैल 2026, खंडवा: खंडवा: खेतों में नरवाई जलाने वाले 34 ग्रामीणों से 1 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में फसल कटने के बाद नरवाई ना जलाएं, क्योंकि नरवाई जलाने से खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति तो कम होती ही है, साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध अर्थदंड लगाने की कार्यवाही तो करें ही साथ ही प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत भी नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
इसी क्रम में तहसीलदार खंडवा श्री महेश सोलंकी ने बताया कि खंडवा तहसील के विभिन्न ग्रामों के 100 से अधिक लोगों के विरुद्ध “खेतों में नरवाई जलाने” के प्रकरण बनाए गए हैं, और सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 34 ग्रामीणों से कुल 1 लाख 900 रुपए अर्थदंड वसूला जा चुका है। तहसीलदार श्री सोलंकी ने बताया कि जिन लोगों से अर्थदंड की वसूली अभी तक की गई है उनमें खंडवा तहसील के ग्राम कनवानी के श्री मुरलीधर, बेनसिंह, उमाशंकर, विनोद और पुष्कर से 3000_3000 रु. अर्थदंड की वसूली की गई है। इसी तरह ग्राम मानपुर के ईश्वर, शोभाराम त्रिलोकचंद और महेश से 3000_3000 अर्थदंड वसूला गया है। जबकि शरद कुमार और उषा से 2-2 हजार, शिव शंकर से 2900 रु., अर्थदंड की वसूली की गई है।
खंडवा के तहसीलदार श्री सोलंकी ने बताया कि ग्राम मछोड़ी रैयत की शहनाज बी, शाकिर, लखन और सलमान से 3000_3000 अर्थदंड वसूला गया है। जबकि ग्राम सरई के भैयालाल से ढाई हजार रुपए, ग्राम सावखेड़ा के देवी सिंह से ढाई हजार रुपए, ग्राम रामपुरी रैयत के रमेश से 5000 तथा बरार रैयत के रायसिंह से ₹5000 की अर्थदंड वसूली की गई है। ग्राम सराय के मोहन और मनोज से 5000 -5000 रुपए, माथनी बुजुर्ग के आसिफ खान और भाईराम से ढाई -ढाई हजार रुपए, सुरगांव बंजारी के मोहन सिंह, पर्वत सिंह और दुर्गा सिंह से ढाई -ढाई हजार रुपए, ग्राम बेड़ियाव के अल्ताफ, साहिल, जगन और श्रीराम से ढाई-ढाई हजार रुपए तथा ग्राम भंडारिया की अनुबाई, पंकज और रामपाल से ढाई -ढाई हजार रुपए अर्थदंड वसूला गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

