राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा: कृषक जागरूकता रथ से किसानों को दी जाएगी जानकारी

18 म18 मई 2026, खंडवा: खंडवा: कृषक जागरूकता रथ से किसानों को दी जाएगी जानकारी – शासन के निर्देश अनुसार कृषि विभाग की योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से  गत दिनों कलेक्ट्रेट परिसर से कृषक जागरूकता रथ खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर और तथा अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, परियोजना संचालक आत्मा श्री ए. एस. सोलंकी, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री डी.के. वाणी, सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

उप संचालक कृषि श्री नितेश यादव ने बताया कि कृषक रथ का संचालन आगामी 10 दिवस के लिए किया गया है। यह कृषि रथ जिले के सभी विकास खंडों की सभी ग्राम पंचायतों में जाएगा । इस कृषि रथ के माध्यम से कृषकों को ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा उर्वरकों का अनुशंसा अनुसार उपयोग करने, जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, विभागीय कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पराली प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। कृषि अभियांत्रिकी द्वारा खरीफ पूर्व, खेतों का समतलीकरण, स्थानीय स्तर पर कृषि वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों, कृषि उद्यमी तथा प्रगतिशील कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा। “कृषि रथ” के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं आत्मा के अधिकारियों की निर्धारित रूट चार्ट अनुसार ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए हैं।

उपसंचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि इसी तरह के कृषि रथ जिले के अन्य विकासखंड मुख्यालय से भी जनप्रतिनिधियों ने रवाना किए। उन्होंने बताया कि विकासखंड छैगांवमाखन मे जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह सावनेर ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबकि मूंदी से कृषि रथ को विधायक श्री नारायण पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture
2026, नई दिल्ली: 

Advertisements