खंडवा: MSP पर कपास की फसल बेचने के लिए 31 अक्टूबर तक पंजीयन कराएं किसान
18 सितंबर 2026, खंडवा: खंडवा: MSP पर कपास की फसल बेचने के लिए 31 अक्टूबर तक पंजीयन कराएं किसान – भारतीय कपास निगम लिमिटेड द्वारा कपास सीजन 2025-26 में खण्डवा जिले के 11500 पंजीकृत किसानों से 232846 क्विंटल की खरीदी की गई थी। उपसंचालक कृषि सी एल केवड़ा ने बताया कि सीजन 2026-27 के लिए कपास के मीडियम रेशे की लम्बाई के लिए 8267 रुपए प्रति क्विंटल एवं कपास के लॉन्ग रेशे की लम्बाई के लिए रु 8667 प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए सभी कपास किसानों को अपना पंजीयन कराना आवश्यक है।
पंजीकरण कहाँ करें
किसान भाई “Kapas Kisan” मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना पंजीयन आगामी 31 अक्टूबर 2026 तक करवा सकते हैं। इसके लिए सहायता हेतु व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8269023626 है। खरीदी केंद्रों और न्यूनतम समर्थन मूल्य के संबंध में अधिक जानकारी के लिए www.cotcorp.org.in पर जाएं। उपसंचालक कृषि श्री केवड़ा ने किसानों से अपील की है कि कृपया आगामी 31 अक्टूबर के पहले ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, ताकि आप न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी योजना का लाभ आसानी से उठा सकें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

