राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

19 जून 2026, कटनी: कटनी: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित –  कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम “आत्मा” के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य, जिला एवं विकासखंड स्तर पर दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए इच्छुक किसान 30 जून तक अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला एवं विकासखंड स्तर के पुरस्कारों के लिए निर्धारित आवेदन फार्म संबंधित विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर एवं असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर “आत्मा” से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा कृषि विस्तार अधिकारी तथा उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालयों से भी आवेदन पत्र उपलब्ध रहेंगे।

वर्ष 2025-26 के पुरस्कारों के लिए किसानों का चयन उनके द्वारा अपनाई गई आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल की उपज एवं उत्पादकता के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक कृषकों को अपनी प्रविष्टि बंद लिफाफे में आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर/असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर “आत्मा” एवं संबंधित विभागों में 30 जून 2026 के पूर्व जमा करनी होगी। कृषि विभाग ने जिले के अधिक से अधिक किसानों से इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी नवाचारी खेती और उपलब्धियों को प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि उन्हें राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements