Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संयुक्त टीम ने एनएफएल यूनिट के एमडी से की मुलाकात  

27 दिसंबर 2024, गुना: संयुक्त टीम ने एनएफएल यूनिट के एमडी से की मुलाकात – कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में  गत दिनों राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा एनएफएल विजयपुर यूनिट के एमडी से मुलाकात की गई।

एनएफएल विजयपुर यूनिट पहुंचकर मार्केटिंग एवं ट्रांसपोर्ट शाखाओं में आ रही समस्याओं का निराकरण कराया गया। दोनों शाखों में समन्वय बनाकर  ट्रकों  के माध्यम से यूरिया का गुना जिले के विभिन्न डबल लॉक केंद्रों पर भिजवाने के लिये निर्देशित किया गया। ट्रांसपोर्ट में आने वाली समस्याओं का अधिकारियों के साथ बैठकर मौके पर उचित समाधान किया गया। ट्रक लोडिंग के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद निरंतर भिजवाने के लिए निर्देशित किया जिससे गुना जिले के समस्त किसानों को पर्याप्त यूरिया खाद सही समय पर उपलब्ध हो सके।    

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग राघौगढ़ श्री विकास कुमार आनंद, अनुविभागीय कृषि अधिकारी अनुभाग राघौगढ़ श्री अरुण पाटीदार, नायब तहसीलदार राघौगढ़ रेणु कांसलीवाल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ब्लॉक राघौगढ़ श्री एस के शर्मा, सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile



कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com