Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संयुक्त संचालक कृषि ने कृषि गतिविधियों का लिया जायजा

11 अगस्त 2026, खरगोन: संयुक्त संचालक कृषि ने कृषि गतिविधियों का लिया जायजा – संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार के निर्देशानुसार खरगोन जिले के ग्राम केली में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में संभाग के संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में संचालित विभिन्न कृषि गतिविधियों एवं किसानों द्वारा अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण कृषि पद्धतियों का निरीक्षण किया।

संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने कालू पटेल के खेत पर अपनाए गए समन्वित खेती के मॉडल का निरीक्षण किया। किसान श्री पटेल द्वारा फसल विविधीकरण को अपनाते हुए अरंडी, मक्का, अरहर, मूंगफली एवं मूंग की खेती की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन को भी अपनी कृषि गतिविधियों से जोड़ा है।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह एवं उपसंचालक कृषि खरगोन श्री शिव सिंह राजपूत ने ग्राम केली की प्राथमिक साख सहकारी समिति, खाद-बीज की दुकान एवं मिट्टी परीक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही कृषि सामग्री तथा मिट्टी परीक्षण की सुविधाओं की जानकारी ली।  इस दौरान सहायक संचालक श्री दिलीप जाट, श्री रामशंकर जाट सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें