झाबुआ ने भोपाल में जैविक खेती पद्धतियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई
24 फ़रवरी 2025, झाबुआ: झाबुआ ने भोपाल में जैविक खेती पद्धतियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई – मध्य प्रदेश में जैविक खेती पद्धतियां एवं मूल्य संवर्धन पर कार्यशाला गत 21- 22 फरवरी को कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग झाबुआ द्वारा सम्भागीय प्रतिनिधित्व करते हुए, राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में जैविक खेती पद्धतियों आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। शुभारंभ अवसर पर झाबुआ जिले की प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना ने किया। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का झाबुआ के परंपरागत प्रतीक झूलड़ी पहनाकर एवं तीरकमान-धनुष देकर स्वागत किया गया।स्टॉल अवलोकन के दौरान सचिव कृषि मध्य प्रदेश श्री एम सेवेंद्रन, संचालक कृषि मध्य प्रदेश श्री अजय गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रकृति के निकट रहने वाले झाबुआ जिले के किसानों को प्राकृतिक खेती के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पक्ष की बेहतर समझ तथा संभावनाओ को जमीन पर उतारने के प्रयास अनवरत जारी है। प्रदर्शनी में झाबुआ जिले की पहचान फसल लम्बे रेशे वाले कपास तथा उसकी तुलना में अन्य किस्मो के कपास के प्रादर्श प्रदर्शित किये। झाबुआ अंचल के जनजातीय समुदाय का मक्का की चपाती और उड़द की दाल सदियों से प्रिय स्पेशल फूड रहा है। जिले की मक्का की विशिष्ट किस्म दूध मोगर मक्का, साठी मक्का तथा भूरा उड़द की दाल प्रदर्शनी में अवलोकित रही। झाबुआ जिले की मक्का और इंडिजिनस उड़द का अपना अलग ही रंग और स्वाद है।
अनाजों के पुरखे हमारे मोटे अनाज घर-घर पहुंचे, इस हेतु को लेकर झाबुआ की प्रदर्शनी में अंचल में प्राकृतिक रूप से उगाए जा रहे कदन्न अनाज कोदो, चिया-कुटकी, रागी, सांवा, चिना, ज्वार, बाजरा के प्रदर्शित किये। मिलेट्स बेहतर हैं, किसानों के लिए, वसुंधरा के लिए, आम जन के लिए। कदन्न अनाज आज की महती आवश्यकता दलहन के उत्पादन में अग्रणी भूमिका निर्वाह करने वाली अरहर की पूसा 16 फसल जो कि जिले में 128 दिवस में पक कर तैयार हो गई, बीज और अरहर की दाल तथा उच्च ओलिक एसिड युक्त मूंगफली की जैविक रीति से उत्पादित गिरनार 4 प्रदर्शित की गई । प्राकृतिक खेती को गतिशील बनाने के लिये उपयोग किये जाने वाले मुख्य अवयव जीवामृत, बीजामृत प्रदर्शित किये गए। आधुनिक खेती के साथ-साथ जैविक खेती की विधाओं के सुसंयोजन से अधिक आमदनी देने वाली फसलो के उत्पादन की ओर भी झाबुआ अंचल के किसानों का रूझान बढ़ रहा है। जैविक विधि से उत्पादित तरकारी ब्रोकोली, स्ट्राबेरी, आधुनिक जीवनशैली को गतिशील और स्वस्थ बनाये रखने के लिये उपयोग किये जाने वाले केमोमाईल, मोरिंगा सत्तु जैसे उत्पाद भी प्रदर्शित किये गये।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: