Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनुदान पर ई-कृषि यंत्र खरीदने हेतु आवेदन आमंत्रित

13 नवंबर 2025, बुरहानपुर: अनुदान पर ई-कृषि यंत्र खरीदने हेतु आवेदन आमंत्रित – सहायक कृषि यंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिले में ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जीरो टिल सीड कम  फर्टिलाइजर  ड्रिल, मिनी राइस मिल, हाइड्रॉलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर (ट्रैक्टर चलित) एवं स्टोन पिकर यंत्रों के आवेदन 10 नवंबर से आमंत्रित किये जा रहे  हैं ।

 कृषि यंत्र जीरो टिल सीड कम  फर्टिलाइजर  ड्रिल तथा  कृषि यंत्र मिनी राइस मिल हेतु राशि रुपये  3000/- का डिमांड ड्राफ्ट, वहीं कृषि यंत्र हाइड्रॉलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर ( ट्रैक्टर  चलित) तथा कृषि यंत्र स्टोन पिकर हेतु राशि रुपये 5000/- का डिमांड ड्राफ्ट देय होगा।

 इच्छुक  कृषक निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर इस श्रेणी अंतर्गत ऑनलाइन  आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदकों को उपयुक्त राशि के बैंक ड्राफ्ट ‘‘सहायक कृषि यंत्री खंडवा’’ के नाम से बना कर स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीयन में डिमांड ड्राफ्ट निश्चित राशि से कम का होने पर आवेदन अमान्य किया जाएगा। बैंक ड्राफ्ट केवल आवेदनकर्ता के नाम से तैयार कर प्रस्तुत करना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन निरस्त हो जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें