Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ कलेक्टर ने शेडनेट हाउस एवं मिश्रित फसल का किया निरीक्षण

22 अगस्त 2026, झाबुआ: झाबुआ कलेक्टर ने शेडनेट हाउस एवं मिश्रित फसल का किया निरीक्षण -मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने ग्राम कोकवद में कृषक श्री प्रभु भूरिया के शेडनेट हाउस का निरीक्षण कर उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं उनसे प्राप्त आय की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ते हुए गांवों में शेडनेट हाउस को बढ़ावा देने तथा किसानों के क्लस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कृषक श्री प्रभु भूरिया ने बताया कि उनके द्वारा 2,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में शेडनेट हाउस में गेंदे के फूलों का उत्पादन किया जा रहा है। लगभग 10 क्विंटल गेंदे के फूलों का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिन्हें झाबुआ में लगभग 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से विक्रय कर 30 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। इसके उत्पादन पर लगभग 20 हजार रुपये की लागत आई। कृषक ने बताया कि इससे पूर्व शेडनेट हाउस में खीरे का उत्पादन भी किया गया था। खीरे का लगभग 120 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ, जिससे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की आय हुई, जबकि उत्पादन लागत लगभग 60 हजार रुपये रही।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने शेडनेट हाउस के माध्यम से किए जा रहे उत्पादन की जानकारी लेते हुए कहा कि इस प्रकार की संरक्षित खेती को अन्य किसानों तक भी पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को गांवों में इच्छुक किसानों को शेडनेट हाउस तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करने तथा क्लस्टर आधारित उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मक्का के साथ कस्तूरी भिंडी की मिश्रित खेती का भी किया अवलोकन –  इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने कृषक श्री दुल सिंह भूरिया द्वारा मक्का की फसल के साथ कस्तूरी भिंडी की मिश्रित खेती (मिक्स्ड क्रॉपिंग) के किए जा रहे प्रयास का भी अवलोकन किया। बताया गया कि कस्तूरी भिंडी में औषधीय गुण होते हैं तथा इसका विक्रय मुख्य रूप से नीमच मंडी में किया जाता है। कस्तूरी भिंडी का बाजार भाव लगभग 25 से 30 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक प्राप्त होता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वर्तमान में रामा क्षेत्र में लगभग 30 से 40 हेक्टेयर क्षेत्र में कस्तूरी भिंडी का उत्पादन किया जा रहा है। कलेक्टर ने इसकी बाजार संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र में कस्तूरी भिंडी उत्पादक किसानों का क्लस्टर तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उत्पादन को संगठित रूप से बढ़ावा देने के साथ किसानों को बेहतर विपणन के अवसर उपलब्ध हो सकें। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ सुश्री अवनधती प्रधान एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture