राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ: पशु बांझपन निवारण एवं पशुपालक जागरूकता शिविर आयोजित

29 अप्रैल 2026, झाबुआझाबुआ: पशु बांझपन निवारण एवं पशुपालक जागरूकता शिविर आयोजित –  क्षीर धारा योजनान्तर्गत चयनित ग्राम गड़वाडी, विकासखण्ड झाबुआ में गत दिनों  पशु बांझपन निवारण एवं पशुपालक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान विभागों के अधिकारियों द्वारा पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु उन्नत पशुपालन पद्धतियों, नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं संतुलित पशु आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती, बायोगैस, ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली तथा गोबर अपशिष्ट प्रबंधन के विषय में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों को आवश्यक औषधियों का वितरण कर पशुओं का उपचार भी किया गया।

शिविर में  पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. ए.एस. दिवाकर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के उप संचालक श्री नगीनसिंह रावत, जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.एल. डामोर, विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश भूरिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी  सहित  29 महिलाएं एवं 48 पुरुष सहित ग्रामीणजन के अलावा  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से श्री प्रकाश मेड़ा एवं श्री पवन परमार, ग्राम प्रस्फुटन समिति के सदस्य श्री पप्पू भूरिया एवं श्रीमती सुनिता डामोर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री मल्लू भूरिया, रोजगार सहायक श्री दिलीप भाबोर, मोबिलाइजर श्री छगन भूरिया तथा ग्राम के तड़वी श्री तेरसिंह भूरिया सहित अनेक पशुपालक शिविर में शामिल हुए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को वैज्ञानिक पशुपालन एवं कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि के लिए प्रेरित किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture