Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल हुआ जैन इरिगेशन

01 मार्च 2025, भोपाल: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल हुआ जैन इरिगेशन – गत दिनों  भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 में देश-विदेश से आए प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर की अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ ही कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड, जलगांव ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस समिट में जैन इरिगेशन का स्टाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां कंपनी द्वारा आधुनिक सिंचाई (माइक्रो इरिगेशन) तकनीकों और नवीनतम उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर इरिगेशन, ऑटोमेशन तकनीक और नर्सरी पौधे जैसी उन्नत (जैन टिश्यू कल्चर) कृषि तकनीकों को किसानों के लिए प्रदर्शित किया गया। समिट में किसानों के लिए नई तकनीक और समाधान प्रस्तुत किए गए , वहीं बैंक और उद्योग जगत के अधिकारियों के साथ सिंचाई तकनीकों के लिए किसानों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई।  जैन इरिगेशन की ओर से इस समिट में श्री विवेक डांगरीकर, श्री मधुर भंडारी, श्री पंकज जैसवाल, श्री जावेद खान, श्री अजहर जैदी ने जानकारी मुहैया कराई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com