Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शेडनेट,पॉलीहाऊस बनाने वाले किसानों के खाते में सीधे अनुदान राशि डालें : श्री कुशवाह

उद्यानिकी राज्य मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

25 जनवरी 2022, भोपाल । शेडनेट,पॉलीहाऊस बनाने वाले किसानों के खाते में सीधे अनुदान राशि डालें : श्री कुशवाह – उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि शेडनेट हाउस और पॉली-हाउस बनाने वाले किसानों के खातों में अनुदान राशि डायरेक्ट ट्रांसफर की जाये। किसान निर्धारित स्पेशिफिकेशन की सामग्री को वेण्डर से खरीदने के लिये स्वतंत्र रहेगा। राज्य मंत्री श्री कुशवाह मंत्रालय में विभागीय समीक्षा कर रहे थे। एसीएस उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया, उद्यानिकी आयुक्त श्री ई. रमेश कुमार और एमडी एम.पी. एग्रो श्री राजीव कुमार जैन बैठक में मौजूद थे। राज्य मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में संरक्षित खेती, शेडनेट हाउस और पॉली-हाउस योजना में 98 हजार वर्ग मीटर में 31 किसानों द्वारा शेडनेट हाउस और पॉली-हाउस बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

श्री कुशवाह ने कहा कि ग्वालियर में फूलों की हाईटेक नर्सरी (फ्लोरीकल्चर गार्डन) की स्थापना के लिये इस क्षेत्र में अनुभव रखने वाली विशेषज्ञ फर्म का चयन कर उससे डीपीआर बनवाई जाये। उन्होंने कहा कि फ्लोरीकल्चर गार्डन अपने प्रकार का प्रदेश का पहला हाईटेक नर्सरी गार्डन होगा।

महत्वपूर्ण खबर:आलू के रोग एवं नियंत्रण

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile