जबलपुर: फसलों की स्थिति एवं कीट-व्याधि प्रकोप की निगरानी हेतु दल गठित
18 सितंबर 2026, जबलपुर: जबलपुर: फसलों की स्थिति एवं कीट-व्याधि प्रकोप की निगरानी हेतु दल गठित – खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 में फसलों की स्थिति एवं कीट-व्याधि प्रकोप की निगरानी एवं नियंत्रण तथा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिला व विकासखंड स्तरीय दल गठित किए हैं।
उप संचालक कृषि श्री उमेश कुमार कटहरे के अनुसार जिला एवं विकासखंड स्तर पर गठित दल निरंतर भ्रमण कर फसलों का निरीक्षण करेंगे तथा कीट-व्याधि के प्रकोप की स्थिति में प्रभावित क्षेत्र के किसानों को मौके पर ही नियंत्रण के उपाय बताएंगे तथा आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन देंगे।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिला स्तरीय दल में सहायक संचालक कृषि पंकज श्रीवास्तव को प्रमुख बनाया गया है। कृषि वैज्ञानिक, संबंधित अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी दल के सदस्य होंगे। इसी प्रकार जबलपुर, पनागर, कुंडम, पाटन, शाहपुरा, सिहोरा एवं मझौली विकासखंडों के लिए अलग-अलग निगरानी दल गठित किए गए हैं। ये दल अपने-अपने क्षेत्र के गांवों का सघन भ्रमण कर फसलों में कीट-व्याधि की स्थिति पर नजर रखेंगे और किसानों को नियंत्रण के उपाय एवं तकनीकी सलाह उपलब्ध कराएंगे।
जारी आदेश में दलों को खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 के दौरान प्रभावित क्षेत्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। दल प्रमुखों को भ्रमण के तत्काल बाद निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये गये हैं, ताकि फसलों में कीट-व्याधि प्रकोप की स्थिति में समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

