Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर : कृषि आदान विक्रय प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

25 जून 2026, जबलपुर: जबलपुर : कृषि आदान विक्रय प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण –  जिले के किसानों को खरीफ के मौसम में किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद, बीज एवं कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार कृषि अधिकारियों ने आज बुधवार को विकासखंड कुंडम के अंतर्गत हरिओम कृषि केन्द्र, अमूल्य कृषि केन्द्र, दिनेश ट्रेडर्स, किसान कृषि सेवा केंद्र, गुप्ता कीटनाशक भण्डार का निरीक्षण किया तथा खरीफ फसलों धान एवं मक्का के बीजों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु संग्रहित किये।

उप संचालक कृषि श्री उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह गौर के नेतृत्व में किये गये निरीक्षण के  दौरान पाया गया कि कुछ कृषि आदान प्रतिष्ठानों द्वारा ऐसे उर्वरक एवं बीजों का विक्रय का किया जा रहा था जिनका प्रिसिंपल सर्टिफिकेट संबंधित लाइसेंस में दर्ज नहीं था, जो कि नियमों का उल्लंघन है। इन अनियमितताओं के कारण कल्याण कृषि केंद्र, वेद कृषि केंद्र एवं राघव कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कुण्डम एल पी उइके, कृषि विस्तार अधिकारी डॉ सनी ठाकुर तथा प्रांजलि वर्मा भी शामिल रहे।

 उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की सुरक्षा एवं गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने ऐसे निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें