Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर: उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय लाइसेंस निलंबित

27 अगस्त 2026, जबलपुर: जबलपुर: उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय लाइसेंस निलंबित – उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास ने आदेश जारी कर विभिन्न प्रकार की अनियमितता पाये जाने तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं कीटनाशक अधिनियम का उल्लंघन करने पर कुंडम तहसील के अंतर्गत बघराजी स्थित मेसर्स राधा कृषि केंद्र का उर्वरक और कीटनाशक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसर्स राधा कृषि केंद्र बघराजी का विगत दिनों अनुविभागीय कृषि अधिकारी कुंडम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कैश मेमो एवं क्रेडिट मेमो जारी न करने तथा क्रय-विक्रय रिपोर्ट एवं अभिलेखों का संधारण न करने जैसी कई अनियमितता पाई गई थी।

 उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास उमेश कुमार कटहरे द्वारा निरीक्षण के दौरान पाई गई इन अनियमितताओं के मद्देनजर मेसर्स राधा कृषि केंद्र का फुटकर उर्वरक विक्रय लाइसेंस एवं कीटनाशक विक्रय लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही प्रतिष्ठान के संचालक को सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें