Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

25 प्रतिशत अतिरिक्त टोकन जारी करें, मंडी पहुंचे सभी किसानों के गेहूं की तुलाई सुनिश्चित की जाए- लोकसभा अध्यक्ष

09 मई 2026, जयपुर: 25 प्रतिशत अतिरिक्त टोकन जारी करें, मंडी पहुंचे सभी किसानों के गेहूं की तुलाई सुनिश्चित की जाए- लोकसभा अध्यक्ष – लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कोटा के सीएडी सभागार में हुई बैठक में भारतीय खाद्य निगम , राजफैड, तिलमसंघ, एनसीसीएफ आदि को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टोकन जारी करने और मंडियों में पड़े गेहूं के उठाव के लिए आगामी दिनों में पर्याप्त संख्या में रेक लगाने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष बिरला कोटा-बूंदी क्षेत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एफसीआई सहित सभी खरीद एजेंसियां यह सुनिश्चित करें कि एमएसपी पर बेचने के लिए गेहूं लेकर मंडी एवं खरीद केन्द्र पर आए किसी भी किसान को खाली हाथ नहीं लौटना पड़े और उसके गेहूं की तुलाई हो। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद का वर्तमान लक्ष्य पूरा होने के बाद भी अतिरिक्त गेहूं खरीद के लिए बारदाना एवं भण्डारण की समुचित व्यवस्था रखी जाए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कोटा में शुक्रवार को एक रेक लगेगी और दो दिन बाद एक और रेक लगाई जाएगी, बूंदी में शनिवार को एक रेक लगाई जाएगी। श्री बिरला ने एक दिन छोड़कर रेक की व्यवस्था करने और एक सप्ताह में गेहूं का उठाव करवाने के निर्देश दिए। श्री बिरला ने कहा कि गेहूं की खरीद लक्ष्य से अधिक होने की संभावना को देखते हुए गेहूं के उठाव एवं गोदामों में अनलोडिंग की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि एफसीआई के गोदामों के बाहर गाड़ियां खड़ी नहीं रहे, इसके लिए एफसीआई गोदामों में लेबर बढ़ाई जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लोकसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोटा-बूंदी में बारदाने की कोई कमी नहीं हो । उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों को किसानों का भुगतान समय पर करने के निर्देश भी दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री बिरला ने जिला रसद अधिकारी को राशन की दुकानों पर गेहूं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिससे किसी भी राशन डीलर के यहां लाईनें नहीं लगे। उन्होंने कहा कि जिस राशन डीलर के यहां अधिक मात्रा में राशन वितरण हो रहा है, वहां उसी अनुसार आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया, बूंदी कलक्टर श्री हरफूल यादव एफसीआई, राजफैड, तिलम संघ, सहकारिता, रसद विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture