Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अभियंता अवधेश कुमार नेमा को ISAE कमेंडेशन मेडल

09 अक्टूबर 2026, भोपाल: कृषि अभियंता अवधेश कुमार नेमा को ISAE कमेंडेशन मेडल – मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक कृषि एवं जलग्रहण क्षेत्र विशेषज्ञ श्री अवधेश कुमार नेमा को भूमि एवं जल संरक्षण तथा जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए Indian Society of Agricultural Engineers (ISAE) के ISAE Commendation Medal for Professional Achievements–2026 से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST), श्रीनगर में आयोजित ISAE के 60वें वार्षिक अधिवेशन एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। श्री नेमा ने सम्मेलन में मूल्यांकन की अपनी विकसित NQI तकनीक पर तकनीकी शोधपत्र भी प्रस्तुत किया।

श्री नेमा ने मध्यप्रदेश में जलग्रहण विकास, मृदा एवं जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, कृषि यंत्रीकरण और कृषि विस्तार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। Panch-J Model और Watershed Chalisa जैसी अवधारणाओं के माध्यम से उन्होंने जल एवं भूमि संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार किए हैं। वे वाल्मी, भोपाल में अतिथि संकाय एवं सलाहकार के रूप में भी सेवाएं देते रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे जलग्रहण विकास एवं जल संसाधन प्रबंधन से जुड़े परामर्श और मूल्यांकन कार्यों में सक्रिय हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री नेमा ने यह सम्मान मध्यप्रदेश में मृदा, जल एवं जलग्रहण विकास के क्षेत्र में कार्यरत सहकर्मियों और किसानों को समर्पित करते हुए कहा कि इससे उन्हें इस क्षेत्र में आगे भी योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture