राज्य कृषि समाचार (State News)

चोरल मध्यम परियोजना से सिंचाई प्रारंभ

05 दिसंबर 2024, इंदौर: चोरल मध्यम परियोजना से सिंचाई प्रारंभ –  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प अनुसार हर खेत तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिये जल संसाधन विभाग के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के निर्देशानुसार रबी सिंचाई 2024-25 हेतु चोरल मध्यम परियोजना की नहर के गेट खोले गए हैं। मंत्री श्री सिलावट द्वारा नहर के अंतिम छोर तक किसानों को समुचित पानी उपलब्ध कराये जाने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिये गये हैं।

 चोरल मध्यम सिंचाई परियोजना इंदौर से महू तहसील के 33 गांवों को लगभग 4 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबी हेतु सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। चोरल परियोजना से 43 किलोमीटर की नहर से रबी सिंचाई हेतु  नखेरी डेम के स्लूस गेट खोलकर सिंचाई प्रारंभ की गई है। इस अवसर पर महू उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी/उपयंत्री एवं पूर्व जल उपभोक्ता संथा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements