Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए आसान हुई सिंचाई, 5 रुपये में मिल रहे स्थायी कृषि पंप कनेक्शन; 1.10 लाख से ज्यादा ने उठाया लाभ

31 मई 2026, भोपाल: किसानों के लिए आसान हुई सिंचाई, 5 रुपये में मिल रहे स्थायी कृषि पंप कनेक्शन; 1.10 लाख से ज्यादा ने उठाया लाभ – मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ के अंतर्गत किसानों को सिंचाई पम्‍प कनेक्‍शन आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी के कार्यक्षेत्र में किसानों को अब मात्र 5 रुपये के प्रारंभिक शुल्‍क में नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब तक 01 लाख 10 हजार 478 कृषि पम्‍प कनेक्‍शन उपलब्‍ध करा दिये गये हैं।

भोपाल रीजन के 8 जिलों के 9 हजार 305 गांवों में 85 हजार 362 कृषि पम्प उपभोक्ताओं ने तथा ग्‍वालियर रीजन के 8 जिलों के 7 हजार 284 गावों में 25 हजार 116 कृषि पम्प उपभोक्ताओं ने 5 रुपये में नवीन कनेक्शन योजना का लाभ उठाया है। कंपनी द्वारा कृषि पंपों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए ऐसे कृषक जिनके खेत विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं, उनको प्रारंभिक शुल्‍क 5 रुपये में स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किये जा रहे हैं।

कनेक्‍शन की शेष शुल्क राशि का भुगतान मासिक देयकों के साथ किस्तों में लिया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि आवेदक 5 रुपये में नवीन कनेक्शन के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी विद्युत केन्‍द्र/जोन अथवा कंपनी के कॉल सेंटर नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें